670 छात्राओं ने छात्रवृत्ति परीक्षा दी
सवेरा न्यूज़ / मोहन लाल, पानीपत :
Published: Mon, 02 February 2026

ज्ञान ज्योति चैरिटेबल ट्रस्ट ने आगामी शैक्षणिक वर्ष 2026–27 के लिए मॉडल पब्लिक स्कूल, तहसील कैंप में राज्य की मेधावी छात्राओं के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया।
परीक्षा में कक्षा चौथी से आठवीं तक की 670 लड़कियों ने भाग लिया। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष हरीश गुप्ता ने बताया कि ज्ञान ज्योति ट्रस्ट ने 2018 में 5वीं से 12वीं कक्षा तक शिक्षा ग्रहण कर रही आर्थिक रूप से मेधावी कमजोरियों को 500 रुपये प्रति माह की छात्रवृत्ति देने का संकल्प लिया था। आज ट्रस्ट लगभग 600 छात्राओं को छात्रवृत्ति दे रहा है।
ट्रस्ट का ग्रेटर नोएडा व भिवानी में भी शाखाएं हैं। उन्होंने बताया कि जो लड़कियां यह लिखित परीक्षा पास करेंगी, उनका उनके माता-पिता समेत इंटरव्यू करने के बाद ही छात्रवृत्ति के लिए चयन किया जाएगा।
इस अवसर पर रजनी शर्मा, गोयल, रजनी हरीश कोहली, विवेक मित्तल की प्रबंधक शशि गांधी व विक्रम गांधी मौजूद रहे।

