सवेरा न्यूज़/मोहन लाल पानीपत :ज्ञान ज्योति परिवार आगामी शैक्षणिक वर्ष के लिए कक्षा चौथी से आठवीं कक्षा में पढ़ रही गरीब व मेधावी लड़कियों को छात्रवृत्ति देने के लिए 2 फरवरी को विक्टर स्कूल, तहसील कैंप, पानीपत में लिखित परीक्षा का आयोजन करेगा
सवेरा न्यूज़/मोहन लाल पानीपत :
ज्ञान ज्योति परिवार आगामी शैक्षणिक वर्ष के लिए कक्षा चौथी से आठवीं कक्षा में पढ़ रही गरीब व मेधावी लड़कियों को छात्रवृत्ति देने के लिए 2 फरवरी को विक्टर स्कूल, तहसील कैंप, पानीपत में लिखित परीक्षा का आयोजन करेगा। परीक्षा में लगभग 500 लड़कियां भाग लेंगी। जो लड़कियां लिखित परीक्षा में पास होंगी उनका व उनके माता-पिता का साक्षात्कार लिया जाएगा ताकि उनकी आर्थिक स्थिति के बारे में पता लगाया जा सके। जो लड़कियां चयनित की जाएंगी उन्हें ट्रस्ट की ओर से 500/- रुपये प्रति माह की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
परीक्षा को सुचारु रूप से आयोजित करने के लिए आज यमुना एन्क्लेव में आरके दीक्षित, मैनेजिंग ट्रस्टी की अध्यक्षता में एक मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें पदाधिकारियों की भिन्न-भिन्न ड्यूटीज आवंटित की गईं। बैठक में सतीश कुमार गोयल कोषाध्यक्ष ने बताया कि पानीपत के अलावा लिखित परीक्षा का आयोजन ट्रस्ट की दो और शाखा ग्रेटर नोएडा व भिवाड़ी में भी किया जा रहा है।
बैठक में कोमल गोयल, सचिव डॉ. मधु दीक्षित, ट्रस्टी राशि मित्तल, हरीश कालरा, सुरेंद्र गोयल व बिंदु भाटिया उपस्थित थे।


